फरीदाबाद : एक महिला से छेड़खानी करने और उससे अभद्र भाषा बोलते हुए जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने नगर निगम के एसडीओ सुमेर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस ने मंगलवार की देर शाम सुमेर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया. अब पुलिस के सामने एसडीओ सुमेर सिंह को गिरफ्तार करने की चुनौती होगी, बता दे कि सैनिक कॉलोनी सेक्टर 49 फरीदाबाद निवासी शिखा सिंघल ने एसडीओ सुमेर सिंह के खिलाफ महिला थाना सेक्टर 21 ए को शिकायत दी थी. इस शिकायत में एसडीओ सुमेर सिंह के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए थे. जिसमें महिला शोषण और छेड़खानी सहित जान से मारने की धमकी देने के भी आरोप शामिल है. पुलिस ने मंगलवार की देर शाम एसडीओ सुमेर सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 ए और 506 के तहत एफ आई आर दर्ज कर ली है. बाबू सुमेर सिंह पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. हालांकि पीड़ित महिला का आरोप है कि पुलिस का एक बड़ा अधिकारी सुमेर को बचाने की कोशिश में लगा हुआ है. शिखा सिंघल का कहना है कि यह अधिकारी अब सुमेर सिंह को गिरफ्तारी से बचाने का भरपूर प्रयास कर रहा है. लेकिन फिर भी वह अपनी पूरी लड़ाई लड़ेगी और एसडीओ सुमेर सिंह को गिरफ्तार करवा कर रहेगी
इस प्रकरण से जुड़ा यह पूरा मामला
बता दें कि सैनिक कालोनी सैक्टर 49 फरीदाबाद की रहने वाली शिखा सिंघल ने नगर निगम फरीदाबाद के एसडीओ सुमेर सिंह के खिलाफ महिला थाना सैक्टर 21 ए में 27-11-2021 को शिकायत दी है। इसमें नगर निगम के एसडीओ सुमेर सिंह पर शरीरिक व मानसिक शोषण के साथ साथ जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं। जानकारी के अनुसार सैनिक कालोनी सैक्टर 49 में रहने वाली महिला आर्किटेक्ट शिखा सिंघल ने महिला थाना सैक्टर 21 ए को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि एसडीओ सुमेर सिंह उस पर बुरी नजर रखता है। वह एक कामकाजी महिला है और काम के सिलसिले में नगर निगम के सर्वे विभाग में जाती है। वह जब भी निगम जाती है तो एसडीओ सुमेर सिंह उससे कंप्रोमाईज करने की बात कहता है, ऐसा ना करने पर वह धमकी देता है और उनका काम ना करने की चेतावनी भी देता है।
.
0 Comments