फरीदाबाद - आम आदमी पार्टी द्वारा वार्ड नं-12 के एनआईटी 2 में किए जा रहे प्रदर्शन में पार्टी व्यापारी प्रकोष्ठ ने अह्म भूमिका निभाई। इस प्रदर्शन को संबोंधित करते हुए व्यापार प्रकोष्ठ ने दक्षिणी हरियाणा के प्रधान अमन गोयल ने कहा कि एनआईटी 2 में लगभग 500 मीटर एरिया में भरे सीवर के पानी एवं जल भराव को लेकर यहां से आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जिसकी बार-बार शिकायत करने पर भी निगमाधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिसके चलते यहां से गुजरने वाले दो पहिया वाहन व पैदल चलने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। इसी समस्या का समाधान करने के लिए आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। वही इस जलभराव के कारण वहां स्थित स्कूल के बच्चों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.वहीं अमन गोयल ने नगर निगम को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इस जलभराव का जल्द से जल्द निपटारा नहीं होता है तो उनका संगठन अगली बार निगम कार्यालय पर प्रदर्शन करने को मजबूर होगा।
इस अवसर पर परविंद्र राज पाल,जिलाध्यक्ष व्यापारी संगठन, क्षतिज विधुड़ी उपाध्यक्ष तिगांव विधानसभा, देवेंद्र टोंगर, सुल्खद सिंह सुखा, तेजवंत सिंह बिट्टू राजकुुमार, बृजेश नागर मंजू गुप्ता वाईके शर्मा,भीम यादव समीर गुप्ता,आकाश गुप्ता के अलावा गणमान्य पदाधिकरी मौजूद रहें।..
0 Comments