फरीदाबाद बड़खल विधानसभा में कांग्रेस नेता विजय प्रताप के सामने कौन देगा बीजेपी से टक्कर विधायक सिमा त्रिखा जो इस समय हरियाणा राज्य शिक्षा मंत्री भी बन चुकी है और पिछले 10 सालों से विधायक है लेकिन पिछले चुनाव की बात की जाए तो कांग्रेस नेता विजय प्रताप से महज 2000 वोटो से जीती और लोकसभा चुनाव में सांसद कृष्णपाल गुर्जर के साथ लगातार चुनाव प्रचार में दिखाई दी
इसके साथ-साथ भाजपा कोषाध्यक्ष राजन मुथरेजा भी बड़खल विधानसभा से विधायक चुनाव की तैयारी में जुटे हुए हैं 22 जनवरी को एनआईटी में राम रथ यात्रा का आयोजन कर भारी भीड़ जुटाने के बाद राजन मुथरेजा भी भाजपा से विधायक की दावेदारी ठोक रहे हैं राजन मुथरेजा ने लोकसभा चुनाव में एनआईटी क्षेत्र में चौधरी कृष्णपाल गुर्जर का घर घर जाकर प्रचार किया तथा सफल रैली का आयोजन भी किया इसके बाद बड़खल विधानसभा से विधायक की दावेदारी ठोकने वाले धनेश अदलखा जो हरियाणा फार्मेसी काउंसिल चेयरपर्सन है वह भी विधायक की दावेदारी ठोक रहे हैं अगर धनेश अदलखा की बात की जाए तो वह सांसद कृष्णपाल गुर्जर के करीबी माने जाते हैं इसके साथ-साथ हरियाणा मुख्यमंत्री मीडिया सलाहकार राजीव जेटली इस समय सुर्खियों में चल रहे हैं बड़खल विधानसभा क्षेत्र की बात की जाए तो जगह-जगह राजीव जेटली के होर्डिंग आपको देखने के लिए मिलेंगे वह भी बड़खल विधानसभा से विधायक की दावेदारी ठोक रहे हैं
लोकसभा चुनाव के समय सुर्खियों में आए श्यामसुंदर कपूर जो पहले कई पार्टी बदल चुके हैं लेकिन पिछले 10 साल से भाजपा में शामिल है वह भी बड़खल विधानसभा से विधायक की दावेदारी ठोक रहे हैं देखना यह होगा की भाजपा किसको देती है बड़खल विधानसभा से विधायक की टिकट जो कांग्रेस प्रत्याशी विजय प्रताप को दे सकेगा टक्कर।
0 Comments