Header Ads Widget

जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने फरीदाबाद में किया दीवार लेखन अभियान का शुभारंभ

एक बार फिर से मोदी सरकार, यही हम सभी का संकल्प: वोहरा

फरीदाबाद। लोकसभा चुनाव 2024 के निमित्त शुरू हुए भाजपा के देशव्यापी दीवार लेखन अभियान के अन्तर्गत आज भाजपा जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने फरीदाबाद की संजय कॉलोनी, सेक्टर-23 के बूथ नंबर 212 पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ एक बार फिर से मोदी सरकार लिख और कमल का निशान बनाकर दीवार लेखन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर लोकसभा विस्तारक कर्मवीर यादव, कार्यक्रम संयोजक अनुसूचित जाति मोर्चे के जिला सचिव, सुशील कुमार, एस.सी. मोर्चा महामंत्री जगदीश कुमार, देवेन्द्र सिंह व मोर्चे के अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा के जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने कहा कि केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व के द्वारा दीवार लेखन अभियान की शुरुआत हो चुकी है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने हरियाणा प्रदेश में इस अभियान की शुरूआत करते हुए दीवार पर भारतीय जनता पार्टी का चुनाव चिन्ह कमल बनाया और प्रदेश भर के भाजपा कार्यकर्ताओं से दीवार लेखन का आह्वान किया। उसी कड़ी में आज भाजपा फरीदाबाद द्वारा दीवार लेखन अभियान का शुभारंभ जिला अध्यक्ष द्वारा संजय कॉलोनी में किया गया और आज से पूरे फरीदाबाद जिले में भाजपा का दीवार लेखन कार्यक्रम शुरू हो गया है। वोहरा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि एक बार फिर से मोदी सरकार, स्लोगन के साथ शुरू किए गए दीवार लेखन अभियान में पार्टी का बूथ स्तर तक का एक-एक कार्यकर्ता आत्मसात कर इसे सफल बनाएं।

श्री वोहरा ने बताया कि दीवार लेखन कार्यक्रम के निमित फरीदाबाद लोकसभा के कार्यक्रम संयोजक अनिल नागर व जिला कार्यक्रम संयोजक आर.एन. सिंह और सह संयोजक मुकेश अग्रवाल को जिम्मेदारी दी गई है। जिले की सभी विधानसभाओं में हमारे नेताओं के नेतृत्व में दीवार लेखन अभियान चलाया जायेगा और यह अभियान हर मंडल में बूथ स्तर तक चलाया जायेगा। इस दीवार लेखन अभियान कार्यक्रम के माध्यम से केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की जनहितकारी और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन जन तक पहुंचाई जाएगी। जिले में दीवार लेखन अभियान पूरी योजनाबद्ध तरीके से शुरू हो चुका है।

Post a Comment

0 Comments