Header Ads Widget

विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है: कृष्ण पाल गुर्जर

केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने गांधी कॉलोनी में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में की शिरकत

फरीदाबाद। विकसित भारत संकल्प यात्रा आज मंगलवार को फरीदाबाद की गांधी कॉलोनी तथा सेक्टर-21 स्थित कम्युनिटी सेंटर पहुंची, जहां शहरवासियों द्वारा इस यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान केंद्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने गांधी कॉलोनी में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर बडख़ल से विधायक सीमा त्रिखा भी उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने उपस्थित शहरवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के विजन को साकार करने की दिशा में विकसित भारत संकल्प यात्रा आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वह दूरदर्शी विजन है जिसके साकार होने से भारत वैश्विक स्तर पर एक मजबूत और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान कायम करेगा।

विकसित भारत संकल्प यात्रा.जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर सहित सभी ने एक साथ मिलकर भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लेते हुए शपथ ली कि भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करेंगे। देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करेंगे। भारत की एकता को सुदृढ़ करेंगे और देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करेंगे। नागरिक होने का कर्तव्य निभाएंगे। इस कार्यक्रम में केंद्र व हरियाणा सरकार की उपलब्धियों पर आधारित शॉर्ट फिल्म का भी प्रसारण किया गया।

विधायक सीमा त्रिखा ने कहा कि केंद्र सरकार की विकसित भारत संकल्प यात्रा एक महत्वककांक्षी पहल के रूप में उभरी है। इस यात्रा के माध्य म से प्रधानमंत्री के समावेशी विकास के दृष्टिकोण और सरकारी योजनाओं का लाभ देश के हर कोने तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में न केवल जागरूक किया जा रहा है बल्कि उन्हें योजनाओं का लाभ भी पहुंचाया जा रहा है। कोई भी पात्र व्यक्ति सरकार की योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे, यह सुनिश्चित करने के लिए हरियाणा में इस यात्रा की देख-रेख वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की जा रही है।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सतेन्द्र पाण्डे, सरदार मन्नू सिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments