Header Ads Widget

फरीदाबाद के मंडलों में गांव चलो अभियान कार्यशाला हुई संपन्न

10 और 11 को भाजपा चलाएगी फरीदाबाद जिले में गांव चलो अभियान: वोहरा

फरीदाबाद। गांव चलो अभियान को लेकर आज भाजपा जिला फरीदाबाद के सभी मंडलों में मंडल कार्यशालाएं संपन्न हुई। मंडल कार्यशालाओं में वक्ताओं ने गांव चलो अभियान के विषय में विस्तृत जानकारी दी और मंडल अध्यक्षों के साथ मिलकर गांव चलो अभियान में भाग लेने वाले प्रवासी कार्यकर्ताओं और बूथ संयोजकों की नियुक्ति कर उनको जिम्मेदारी दी। मंडल कार्यशालाओं में मुख्य वक्ताओं ने मंडल के कार्यकर्ताओं को 24 घंटे के प्रवास के विषय में प्रशिक्षण दिया और विस्तृत जानकारी दी ।

इससे पहले आज सुबह फरीदाबाद जिले और लोकसभा के प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष जी एल शर्मा और जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने एक वर्चुअल बैठक की और सभी मंडलों में कार्यशालाओं के लिए वक्ताओं को जिम्मेदारी दी गई। वर्चुअल बैठक में जिला महामंत्री सुरेन्द्र जांगड़ा एवं मनोज वशिष्ठए, गांव चलो अभियान के जिला संयोजक सुखबीर मलेरना, सह संयोजक प्रह्लाद बांकुरा एवं रविंद्र राघव, मंडल कार्यशालाओं के वक्ता बडखल की विधायक सीमा त्रिखा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सोहनपाल सिंह, निवर्तमान जिला महामंत्री आरएन सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता टिपर चन्द शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अनिल नागर, पंकज रामपाल, बिजेन्द्र नेहरा, वजीर सिंह डागर, चेयरमैन हुकुम सिंह भाटी, भारती भाकुनी, शेर सिंह भाटिया, जिला कोषाध्यक्ष राजन मुथरेजा, जिला सचिव सुनीता बघेल, मुकेश अग्रवाल, जिला मीडिया प्रमुख विनोद गुप्ता व अन्य जिला प्रदेश व पदाधिकारी, सभी मंडलों के अध्यक्ष आदि मुख्य तौर पर उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments