Header Ads Widget

भाजपा जिला अध्यक्ष राज कुमार वोहरा ने किया वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

भाजपा की देश व प्रदेश में सरकार वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की दशकों की मेहनत का ही है परिणाम: वोहरा

फरीदाबाद। भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने पदभार ग्रहण करने के बाद पार्टी के संगठनात्मक कार्यों के साथ संगठन के उन सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मिल उनका सम्मान करना शुरू किया, जो दशकों से पार्टी संगठन के साथ जुड़े रहे हैं। इस अभियान की शुरुआत उन्होंने ग्यायीराम शर्मा को राम दरबार भेंट कर उनका सम्मान कर की, जो जनसंघ के समय से एक कार्यकर्ता के तौर पर जुड़े रहे और सबसे सक्रिय और पुराने कार्यकर्ता हैं। उसके बाद जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष दीप भाटिया और पूर्व विधायक आनंद शर्मा से उनके निवास स्थान पहुंचकर मुलााित की और पुष्पगुच्छ देकर उनका सम्मान किया एवं आशीर्वाद लिया। पूर्व विधायक आनन्द शर्मा व पूर्व जिला अध्यक्ष दीप भाटिया नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा के घर आने से बहुत अभिभूत हुए। सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक कार्यों में हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया और जिला अध्यक्ष वोहरा को जिला अध्यक्ष के नव दायित्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सब केवल भाजपा में ही संभव है कि एक सामान्य कार्यकर्ता भी अध्यक्ष बन सकता है।

राजकुमार वोहरा ने बताया कि आज भी जनसंघ के समय के जो वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद हैं, उनके संस्मरण सुनने के बाद उनके प्रति श्रद्धा का भाव प्रकट होता है। इसके अलावा भाजपा के ऐसे वरिष्ठ कार्यकत्र्ता जो दशकों से पार्टी से जुड़े रहे हैं उनसे मिलकर एक नई ऊर्जा का संचार होता है और नये कार्यकर्ताओं को निष्ठा से कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। ऐसे सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मिल और उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सर गर्व से ऊंचा हो जाता है जिनके पुरुषार्थ के कारण भाजपा आज पूरी दुनिया में सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी के तौर पर उभरी है।

Post a Comment

0 Comments